फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

खरखौदा। कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक शनिवार को परिजनों से कहासुनी के बाद चादर के सहारे फांसी पर झूल गया। पुलिस जानकारी पाकर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी स्थित मकान नंबर केजी 54 में पप्पू पुत्र सुरेश चंद का परिवार रहता है। माता-पिता न होने के कारण उसका छोटा भाई 22 वर्षीय नितिन उसके पास रह रहा था। पप्पू मजदूरी करता है तथा नितिन ई रिक्शा चलाता था। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर मोबाइल फोन को लेकर नितिन की अपनी भाभी कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध नितिन ने शाम के वक्त जब परिजन छत पर आराम कर रहे थे कमरे में छत के पंखे से बैडशीट के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद भतीजा कमरे में पहुंचा तो उसने चाचा नितिन को फांसी पर लटका पाया। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। इस पर पप्पू ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में चौकी प्रभारी बिजली बंबा मुकेश कुमार ने कहा कि परिजनों से कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर नितिन ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें