फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने वालों को जीवनदान दे रहा मुस्तफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबने वालों को जीवनदान दे रहा मुस्तफा
विज्ञापन

सरूरपुर। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन बाल मित्र गावं पूठ खास रहने वाला मुस्तफा नहर में डूब रहे कई लोगों की जान बचा चुके हैं। मुस्तफा का दावा है कि वह रमजान माह में गंगनहर में डूब रहे करीब सात लोगों को तैरकर बाहर निकाला है। शनिवार को भी 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मुस्तफा के मुताबिक उसके घर से कुछ दूरी पर गंगनहर है। दो दिन पहले वह किसी काम से गंग नहर से गुजर रहा था। वहां मौजूद लोग डूबते हुए व्यक्ति को देखकर शोर मचा रहे थे। उसने तुरंत नहर में छलांग लगा दी और डूब रहे युवक को बचा लिया। मुस्तफा का दावा है कि इससे पहले रमजान माह में सात लोगों की जान बचाई है। जिसमें बाल मित्र ग्राम रामपुर मोती का सुभाष जो शराब के नशे में नहाते समस डूब गया था। उसे भी मुस्तफा ने बचाया, छह जून को रासना के सलीम को भी गंग नहर बाहर निकाला। मुस्तफा को सलीम ने धन्यवाद किया। बताया कि शनिवार को पूठखास गांव का 11 वर्षीय जुबेर को भी गंगनहर में डूबते हुए बचाया गया। लोगों के मुताबिक वह नहर में डूब रहे लोगों को बचाकर जीवनदान दे रहा है। जिला समन्वयक निश्चल त्यागी और युवा मंडल अध्यक्ष सद्दाम, उपासना, शादाब, जुबेर आदि ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें