फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान से 20 हजार की नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने किसान से 20 हजार की नकदी, मोबाइल लूटा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। आसिफाबाद गांव मध्य गंग नहर के समीप एक किसान से दो बदमाशों ने बीस हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
नारंगपुर गांव निवासी सुनील धामा बृहस्पतिवार शाम खादर क्षेत्र निवासी दर्शन सिंह से गन्ने की पर्ची के 20 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। आसिफाबाद मध्य गंग नहर के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुनील को रोक लिया। बदमाशों ने बीस हजार की नकदी और उसका मोबाइल लूट लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तथाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। एसओ के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नही रुक रहा लूट सिलसिला-
पांच दिन पूर्व दो पेट्रोल पंपों पर लूट के बाद भी क्षेत्र में लूट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक युवक से एक लाख नौ हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को भी बदमाशों ने किसान से बीस हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें