फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन पर धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीन पर धोखाधड़ी करने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। ग्राम आसिफाबाद निवासी युवती ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में एक वर्ष पूर्व संग्रह अमीन द्वारा लिये गये 25 हजार रुपये तहसील में जमा नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आसिफाबाद निवासी परविंदर कौर पुत्री बलजीत सिंह ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपा। इसमें कहा कि एक वर्ष पूर्व हलके में तैनात संग्रह अमीन को उसके पिता ने आरसी वापस कराने के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। अमीन ने उक्त धनराशि की न तो रसीद दी और न ही रुपये वापस किए। उक्त अमीन का आसिफाबाद से स्थानातंरण हो गया। इस बाबत उसके पिता ने कई बार उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया। जिस पर आपने संग्रह अमीनों के संगठन के एक पदाधिकारी को बुलाकर पैसा वापस कराने को कहा था। इसके बावजूद न तो रुपये मिले है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। पत्र में पैसे वापस दिलाए जाने तथा उक्त संग्रह अमीन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें