फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सोम
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पालिका बोर्ड बैठक में गत बैठक की पुष्टि की गई। साथ ही पालिका के कुछ लापरवाह कर्मचारी एवं निर्माण कराने वाले ठेकेदारों के साथ साप्ताहिक पैठ से अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। पालिका द्वारा पूर्व में खरीदे गए सामान में भी व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगा तथा उसकी जांच कराने की मांग की। बोर्ड बैठक में करीब दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग सभासदों द्वारा की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में विधायक संगीत सोम, कार्यकारी ईओ एसडीएम अमित कुुमार, चेयरपर्सन शबीला अंसारी एवं थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर मौजूद रहे। बोर्ड बैठक शुरू होते ही गत बैठक की पुष्टि की गई। जिसके बाद सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे। इस मौके पर सभासदों ने पालिका द्वारा साप्ताहिक पैठ का ठेका गलत तरीके से छोडे़ जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विद्युत लाइट के साथ अन्य सामान की खरीदारी में व्यापक कमीशनखोरी का आरोप लगाया। जिस पर विधायक संगीत सोम ने मोबाइल पर विद्युत लाइटों के रेट के संबंध में बात की तो दोगुना कर फर्क आया। इस पर विधायक संगीत सोम ने मामले को गंभीर से लेते हुए शासन को पत्र लिखने के साथ सख्त कार्रवाई कराने का सभासदों को आश्वासन दिया। जेई के पालिका में नहीं मिलने और बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचने पर उसकी जगह दूसरे जेई की तैनाती कराने की भी बात कही। नगर में खराब पडे़ वाटर कूलर को ठीक कराने, तीन दिन के भीतर नगर में फॉगिंग कराने तथा नगर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की बात कही। सभासदों द्वारा करीब दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे गए। उन्हें कुछ हंगामे के बीच सर्वसम्मति से बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया। इस दौरान बोर्ड बैठक में निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों को पालिका की तरफ से नोटिस जारी किया गया। जिसमें टेंडर जारी होने के सात दिन के भीतर निर्माण शुरू नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार ने भी कहा कि लापरवाह कर्मचारी एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभासद पंकज टाली, शाहरूख उर्फ बंटी, पलटू, यूसुफ, शाकिर, शबनूर जहां समेत समस्त सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें