फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को सुपुर्दगी में लेने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय को सुपुर्दगी में लेने को कोई तैयार नहीं
विज्ञापन

फलावदा। गोकशी के लिए ले जाई जा रही गाय को थाने से सुपुर्दगी में लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। दो दिन से पुलिस को ही गो सेवा करनी पड़ रही है।
थाना क्षेत्र में गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात पुलिस ने कटान के लिए ले जाई जा रही एक गाय बातनौर के जंगल से पकड़ी थी। पुलिस ने इस दौरान छोटा हाथी चालक को भी पकड़ा था। पुलिस ने चालक एवं गाड़ी को गाय समेत पकड़कर थाने लाई थी। पूछताछ में गाड़ी चालक महलका निवासी शाहनवाज पुत्र शब्बीर ने बताया कि दो लोगों ने उक्त गाय कटान के लिए खरीद कर बातनौर ले जाने के लिए उसे सौंपी थी। यह गाय थाना क्षेत्र के गांव टाडी निवासी व्यक्ति ने बेची थी। इस प्रकरण में पुलिस ने गाड़ी चालक को गोकशी के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस ने अन्य लोगों को क्लीन चिट दे दी थी। दूसरी ओर पुलिस ने पकड़ी गई गाय को सुपुर्दगी में देने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन गोकशी को लेकर चल रही सख्ती के कारण गाय को सुपुर्दगी में लेने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस को ही थाने में बंधी गाय की सेवा करनी पड़ रही है। उधर, थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है गाय को सुपुर्दगी में दी जाएगी और गोशाला भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें