रामराज से सीएम ममता को भेजे गए जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड
डाकघर में पोस्टकार्ड की पड़ने लगी कमी
बहसूमा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा श्रीराम कहने पर भड़कने के बाद रामराज से भी लोगों ने पोस्ट कार्ड पर श्रीराम लिखकर भेजना शुरू कर दिया है। इस दौरान लोगों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री प्रदेश में जय श्रीराम के जयघोष पर भड़क गई थी। जिसका जनपद में विरोध शुरू हो गया है और लोग पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड पर जय श्रीराम लिखकर भेजने लगे हैं। रामराज निवासी रोहित बंसल, सुदर्शन गोयल, विपेेद्र सुधा वाल्मीकि, विकास बंसल, बहसूमा निवासी अमित गोयल व सुनील पोसवाल ने पश्चिमी बंगाल की सीएम के पते पर जय श्रीराम लिखकर भेजा है। लोगों ने सीएम ममता बनर्जी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
पोस्टकार्ड की ब्रिकी बढ़ी
कस्बा, मोड खुर्द व रामराज में पोस्ट कार्ड की बिक्री पश्चिम बंगाल वाले प्रकरण के बाद बढ़ गई है। लोग जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पते पर भेज रहे है। बहसूमा डाक घर की शाखा डाकपाल दीपा रानी ने बताया कि अचानक पोस्ट कार्ड की बिक्री बढ़ी है अधिकतर पोस्टकार्ड पश्चिमी बंगाल को भेजे जा रहे है।