फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिम संचालक को थप्पड़ मारा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला जिम संचालक को थप्पड़ मारा, तोड़फोड़
विज्ञापन

- जिम मालिक पर आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
- गढ़ रोड स्थित एक जिम में बुधवार को हुई वारदात
फोटो
मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार दोपहर महिला जिम संचालक के साथ मारपीट हो गई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने जिम में तोड़फोड़ कर दी। जैसे-तैसे कर महिला वहां से निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आरोपी को थाने में बुलाकर हिरासत में ले लिया।
नौचंदी थानाक्षेत्र में एक महिला जिम चलाती है। महिला ने 11 महीने का एग्रीमेंट कर किराये पर जिम लिया हुआ है। महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर जिम मालिक वहां पहुंचा। उस समय महिला जिम में अकेली थी। मालिक ने महिला से जिम का दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। जिस पर जिम मालिक ने गेट पर लात मारी और दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जिम मालिक ने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला को जान से मारने की धमकी तो वह वहां से भाग निकली। महिला ने जैसे तैसे कर वहां से अपनी जान बचाईं। इस दौरान आरोपी ने जिम के शीशे भी तोड़ दिए। महिला की सूचना पर नौचंदी थाने में तैनात दरोगा अलका चौधरी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली और महिला को लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह के अनुसार महिला ने शिकायती पत्र दिया है जिस पर आरोपी को थाने में बुलाया है। दोनोें ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से उनके परिजन भी थाने में पहुंचे है। जिम के एग्रीमेंट को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें