फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनाथ महामंडल विधान की महिमा बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिनाथ महामंडल विधान की महिमा बताई
विज्ञापन

हस्तिनापुर। तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में मुनिश्री भावभूषण जी महाराज ने शांति विधान की महिमा बताते हुए कहा कि इसे करने से सभी रोग, शोक, दुख, दरिद्रता, दुर्भिक्ष महामारी का नाश होता है ऐसा शास्त्रों में वर्णन है।
विज्ञापन

आज विधान के 23वें दिन बुधवार को क्षेत्र पर पधारे सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव पूर्वक शांतिप्रभु की भक्ति की गई। इस अवसर पर आज विधान में 90 परिवारों की ओर से विधान किया गया। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य विभोर जैन, अंकिता जैन, त्रिशला जैन, ऋतिक, सुधा, विनोद जैन ने को मिला। 40 दिवसीय इस अनुष्ठान को युवा विद्वान पं. आशीष जैन शास्त्री द्वारा सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई जा रही हैं। सायंकालीन बेला में संगीतमय आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन चल रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रश्न मंच हुआ। जिसका संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी ने किया। जिसके पुरस्कार प्रेमचंद जैन, कांता जैन ने प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील, जेके जैन, शशांक जैन, अरुण जैन, धनप्रकाश जैन, वीरेंद्र कुमार, मोतीलाल हस्तिनापुर, अभय जैन, मुकेश कुमार, अशोक कुमार उपप्रबंधक, उमेश जैन, अतुल जैन, मणिचंद, कमल जैन, मुकेश जैन एवं नवनीत जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें