फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में परिजनों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में परिजनों से मारपीट
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक आए दिन किशोरी छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि जब परिजन आरोपी पक्ष से शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बाहर जाती है। पड़ोस का ही सजातीय युवक आए दिन किशोरी से छेड़ छाड़ करता है। अश्लील हरकतें करने के साथ साथ फब्तियां भी कसता है। दो दिन पहले किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी की शिकायत पर उसके परिजन आरोपी पक्ष के मकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवक पक्ष ने किशोरी के पिता व उसके चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में बुधवार को पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर थाना पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें