फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विक्रेताओं के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन विक्रेताओं के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

मवाना। गांव खटकी के लोगों ने राशन विक्रेता द्वारा कम खाद्यान्न दिए जाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहसील में हंगामा किया। बाद में एक पत्र उपजिलाधिकारी को दिया, जिसमें किसी विशेष अधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराकर खाद्यान्न वितरण कराने की मांग की है।
गांव खेड़की के लोग तहसील में पहुंचे तथा राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दो राशन की दुकानें हैं। एक तो अपनी पत्नी और बच्चों से राशन वितरित कराता है। वे निर्धारित से कम राशन देते हैं तथा विरोध करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हेैं। वहीं, दूसरी अपने पति और बेटे से राशन वितरित कराती है। वे एजेंसी पर शराब पीकर बैंठते हैं तथा कम राशन देते हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक पत्र उपजिलाधिकारी को दिया। जिसमें कहा कि जिनकी ड्यूटी राशन वितरित कराने के लिए लगी है। वे ईमानदारी से जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं। मात्र कुछ पैसे लेकर बनाए गए फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सही वितरण होना प्रमाणित कर देते हैं। राशन सत्यापन व पूर्ण वितरण किसी सीसीटीवी कैमरे/वीडियोग्राफी किसी अधिकारी की मौजूदगी में कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में सोमदत्त गिरी, मोंटी, अमित कुमार, ओमदत्त गिरी, कपिल, देवेंद्र गिरी आदि के नाम हैं। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें