फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार चुनाव से किनारा कर सकते हैं पुराने दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार चुनाव से किनारा कर सकते हैं पुराने दिग्गज
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव
बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ और पवन मित्तल कर सकते हैं चुनाव न लड़ने का फैसला
बिजेंद्र गुट से कमल ठाकुर और दलजीत सिंह हो सकते हैं अध्यक्ष-महामंत्री पद के दावेदार
पुराने पैनल को ही दोहरा सकते हैं अध्यक्ष नवीन गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ में सदस्यता को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन दावेदारों ने सक्रियता तेज कर दी है। इस चुनावी सरगर्मी के बीच कुछ वरिष्ठ नेता जहां इस बार चुनाव से किनारा करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ ने पैनल भी बनाने शुरू कर दिए हैं।
संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव सितंबर में प्रस्तावित हैं। लेकिन अभी तक सदस्यता का मामला नहीं सुलझा है। संघ में इस समय 693 व्यापारी संगठन जुड़े हुए हैं, जिनके अध्यक्ष और महामंत्री इस चुनाव में वोट डालते हैं। पिछले चुनाव में बिजेंद्र अग्रवाल और नवीन गुप्ता का पैनल मैदान में था। 16 पदों के लिए हुए चुनाव में नवीन गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, तो बिजेंद्र अग्रवाल पैनल से तीनों उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष सहित दो मंत्री चुने गए थे। नवीन गुप्ता पैनल से एक संगठन मंत्री सहित सात मंत्री निर्वाचित हुए थे। उस चुनाव के बाद बिजेंद्र अग्रवाल ने फर्जी समितियों को सदस्य बनाने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

अब फिर से चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। ऐसे में नवीन गुप्ता जहां सभी पुराने व्यापारी संगठनों का नवीनीकरण कराने पर जोर दे रहे हैं, तो महामंत्री अरुण वशिष्ठ इसकी स्क्रीनिंग करने में लगे हैं। इस कारण नये सदस्यों का मामला फंसा हुआ है। अभी तक एक भी संस्था का सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं व्यापारी सूत्रों के अनुसार, इस बार बिजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अरुण वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष पवन मित्तल चुनाव से किनारा करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अपने गुट को वे मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। बिजेंद्र अग्रवाल गुट से इस बार अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कमल ठाकुर या सरदार दलजीत सिंह में से दावेदार हो सकते है। जबकि बाकी पुराने साथी चुनाव मैदान में रहेंगे, तो कुछ नवीन गुप्ता गुट से भी तोड़ने की कोशिश है। नवीन गुप्ता पैनल को लेकर चर्चा है कि वे अपने पुराने पैनल को ही इस चुनाव में दोहराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें