फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन युवक तमंचे के साथ दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवक तमंचे के साथ दबोचे
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना रोहटा पुलिस पूठ गंगनहर पुल पर रविवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके पास से दो तमंचे एवं दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद हुआ। तीनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रोहटा थाना प्रभारी धनवीर सिंह बीती शाम को पूठ गंगनहर पूल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भोला की ओर पैदल आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर तीनों युवक खेतों में भागने लगे। पुलिस ने युवकों का पीछा कर तीनों को पूठ नर्सरी के समीप जंगल से पकड़ लिया। पुलिस तीनों युवकों को थाने लेकर आई। तीनों आरोपियों ने अपने नाम हसरत अली पुत्र चुन्नु अली निवासी निवाड़ा जिला बागपत, आसिफ पुत्र अख्तर निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ, नजमुद्दीन पुत्र वाहिद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे एवं दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें