सड़क हादसे में स्कूल कर्मी घायल, गंभीर
दौराला। कस्बे के सामने हाईवे पार करते समय दिल्ली पब्लिक स्कूल की कर्मचारी को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। स्कूल इंचार्ज नितिन शर्मा ने कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सोफीपुर गांव निवासी मंजू पत्नी सुरेश दौराला कस्बा हाईवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यरत है। बताया कि मंजू सोमवार सुबह टेंपो से स्कूल के सामने हाईवे पर उतरी और स्कूल जाने के लिए हाईवे पार करने लगी। इसी दौरान खतौली की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूल इंचार्ज ने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।