कैली-कूड़ी के युवकों में मारपीट, दो घायल
खरखौदा। गांव कैली व कूड़ी गांव के युवकों में सोमवार को फिर दोनों गांवों के युवकों में मारपीट हो गयी। जिसमें कूड़ी निवासी दो युवक घायल हो गए। घायल पक्ष ने मामले में तहरीर दी है।
गांव कैली व गांव कूड़ी के युवकों में वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। अभी चार दिन पहले जब गांव कूडी निवासी दो महिला अपने गांव को पैदल जा रही थी तो गांव कैली निवासी चार युवकों ने महिला से सोने की चैन लूटने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंचे महिला के बेटे ने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने महिला के बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया था। वहीं सोमवार को गांव कूड़ी निवासी नितिन पुत्र दिनेश व ओपिन पुत्र तेजपाल नोएडा से ड़्यूटी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कैली से कूड़ी के लिए मुड़े तो पीछे से बाइक पर आए गांव कैली निवासी दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें कूड़ी निवासी दोनों युवक घायल अवस्था में अपने घर पहुंचे। बाद में दोनों घायल युवकों के परिजनों थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल पक्ष ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना पर तहरीर दी है।