फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी से विवाह रचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी संग विवाह रचाया
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के संग पांच माह पूर्व फरार हुई युवती धर्म परिवर्तन कर शादी करने के पश्चात सोमवार को थाने में पहुंची। उसने पुलिस को कोर्ट के आदेश की प्रति सौंपकर स्वेच्छा से शादी करने तथा पति के साथ जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव निवासी युवती दिल्ली में महरौली क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां पर रहकर के पढ़ाई कर रही थी। वहीं, पर उसके पड़ोस में रह रहे दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के परिजनों को मालूम हुआ तो उन्होंने काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने। सात माह पूर्व युवती का पिता उसे अपने गांव ले आया। एक दिन प्रेमी युगल परिजनों को चकमा देकर दिल्ली पहुंचा और फरार हो गया। पहले ये दोनों प्रयागराज में रहे। इसके बाद युवती ने धर्म परिवर्तन किया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। वहीं, इनके फरार होने पर युवती के परिजनों ने तलाश की परंतु सुराग नहीं मिला। इस पर रोहटा थाने में युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम करा दिया। पुलिस ने कई बार हरियाणा एवं पंजाब में इनके मोबाइल की लोकेशन मिलने पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने आरोप लगाकर हाईकोर्ट में पुलिस के खिलाफ रिट दायर कर दी। जिसमें कहा कि पुलिस युवती के परिजनों के दबाव में उन्हें एवं युवक के परिजनों को परेशान कर रही है। युवती ने अपने परिजनों पर पति एवं उसकी हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया। कोर्ट ने रोहटा पुलिस को उनका उत्पीड़न रोकने तथा सुरक्षा करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस बयान कराने के लिए युवती को कोर्ट ले गई। जिसमें अपने बालिग होने के सबूत और धर्मपरिवर्तन कर स्वेच्छा से शादी करने की बात कही। वहीं, अपने घर जाने से साफ इनकार कर पति के साथ रहने की इच्छा जताई। उसने परिजनों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की कोर्ट से गुहार लगाई। इस पर कोर्ट ने प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा में उनकी इच्छा अनुसार जाने का आदेश दे दिया। इसके बाद पुलिस उन दोनों को छोड़ने के लिए रवाना हो गई। थाना प्रभारी रोहटा धनवीर सिंह का कहना है कि युवती के बयान के बाद कोर्ट के आदेशानुसार बालिग होने के कारण पति को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें