फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की टीम गठित, दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने की टीम गठित, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला धर्मपुरी में किराए के मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण हादसे के बाद एसडीएम अमित कुमार ने मामले में संज्ञान लिया है। दोबारा से इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए लेखपाल व कानूनगो की टीम गठित कर दी गई है जो अपने क्षेत्र में जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट दें। यदि कोई इस तरह से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में फैक्टरी चल रही हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके। वहीं दूसरी तरफ हादसे में हुए घायलों का निजी अस्पताल में परिजन उपचार करा रहे हैं। हादसे में सलीम व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसमें शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव शुक्रवार शाम तक सरूरपुर क्षेत्र के पैतृक गांव गोटका पहुंचे और गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि समूचे नगर देहात क्षेत्र में इस तरह से अवैध रूप से संचालित होने वाली पटाखा फैक्टरी या गोदामों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। जिससे भविष्य में इस तरह का कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें