फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करके लौटे चार प्रेमी युगल, बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक दिन में चार प्रेमी युगलों ने परिजनों से ही जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को चारों मामले एसएसपी ऑफिस पहुंचे, तो अफसर भी हैरान रह गये।
विज्ञापन

मुंडाली क्षेत्र के एक निवासी युवती का बहसूमा क्षेत्र के करीमपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था। 23 मई को दोनों चले गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया। दोनों आपस में रिश्तेदार भी है। युवती ने परिजनों से जान का खतरा जताया। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने एसओ मुंडाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दूसरे मामले में कंकरखेड़ा निवासी युवती दो सप्ताह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस से कहा कि युवती के परिजन हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

तीसरा मामला किठौर का है। किठौर निवासी युवती 29 अप्रैल को पड़ोसी के साथ चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली। युवती का कहना है कि उसकी उम्र 18 साल से अधिक है, लेकिन पिता ने उसे नाबालिग बताकर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस युवक के परिजनों को परेशान कर रही है। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि सभी मामलों में थाना पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं बहसूमा ने प्रेमी युगल ने भी इसी तरह से जान का खतरा जताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें