फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर के विकास की मांग उठाई गई। इसमें स्वकर निर्धारण प्रणाली का बायलॉज बनाकर बजट कराकर लागू करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में कस्बे में खराब पडे़ वाटर कूलरों को ठीक कराने, अधिक खराब वाटर कूलरों के स्थान पर नए वाटर कूलर लगवाने, आउटसोर्सिंग की नई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने तक वर्तमान ठेके की अवधि बढ़ाए जाने का निर्णय किया गया। मार्ग प्रकाश के लिए नई लाइटें एवं नई हाई मास्ट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव, कस्बे में खराब पडे़ हैंडपंपों को रिबोर कराने, कस्बे में मच्छरों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए सफाई कराने, टूटी पुलिया की मरम्मत कराने, स्वच्छ भरत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयार किए जाने, सीमेंट के सौ नये बेंच मंगाकर कस्बे में लगाने, मछली बाजार में जिन दुकानदारों को मछली बेचने की दुकान आवंटित है और वे दुकानदार फड़ भी लगा रहे हैं। उनके फड़ हटवाए जाने या दुकानों का आवंटन निरस्त किए जाने की मांग की गई। चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि जिन वार्डों में निर्माण कार्यों का प्रस्ताव किया गया है वहां कार्य शीघ्र कराए जाएंगे। वार्ड एक सभासद रोहित केन ने अनाज मंडी से मेन रोड सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। देवव्रत सभासद ने अपने मोहल्ले के विकास की मांग उठाई। अधिशासी अधिकारी मधुरमय निशाद ने कहा कि हम तेजी से नगर का विकास कर रहे हैं। बैठक में सभासद कमल सिंह, वीना, कोमल, रोहित केन, प्रह्लाद, रजनीश कर्णवाल, सुनील कुमार, सागर चौधरी, रविता, आशा सरकार, अमित पाइक, भारती रहेजा, श्वेता, देवव्रत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें