गोली चलाने के मामले में दंपती पर मुकदमा
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास में मंगलवार रात को एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहम्मद नदीम के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने उससे जान से मारने की नीयत से मंगलवार की शाम गोली चला दी। गोली लगने से वह किसी प्रकार बच गया। इस घटना की रिपोर्ट नदीम ने जाहिद राणा और उसकी पत्नी कुरेशा के खिलाफ दर्ज करवाई है। कार्यकारी प्रभारी विनोद कुमार घटना की जांच की जा रही है। मौके से एक कारतूस बना है।