फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह लूट, दरोगा के बेटे को भी बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगह लूट, दरोगा के बेटे को भी बनाया शिकार
विज्ञापन


मेरठ। शहर में लुटेरों का कहर जारी है। रोजाना लूटपाट करना बदमाशों का ट्रेंड बन गया है। बुधवार को बदमाशों ने दरोगा के बेटे सहित तीन अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को अपना निशाना बनाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गई।
केस.1
44 वीं वाहिनी में तैनात दरोगा सुधीर कुमार त्यागी का बेटा अर्पित त्यागी आरजी कॉलेज के पास कोचिंग सेंटर से लौट रहा था। कॉलेज के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अर्पित को रोका और फोन छीनकर फरार हो गए। अर्पित के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा सुधीर कुमार अपने साथी दरोगा अमित मलिक के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

केस. 2
आनंद कुमार निवासी बालमगढ़, हरदोई बुधवार दोपहर अपने रिश्तेदार के यहां ब्रह्मपुरी में ई-रिक्शा से जा रहे थे। दिल्ली चुंगी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने आनंद से मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मामले का पता लगते ही पुलिस जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन

केस.3
सुहेल कुरैशी निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली का ट्रांसपोर्टनगर में ट्रांसपोर्ट का काम है। सुहेल बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर में अपने दोस्त से फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुहेल से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पर टीपीनगर थाने की फैंटम मौके पर पहुंची और जांच कराने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें