फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 वन एचपी सबमर्सिबल बंद, रिकार्ड में चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
800 वन एचपी सबमर्सिबल बंद, रिकार्ड में चालू
विज्ञापन

नगर निगम बिजली विभाग को दे रहा बिल, मरम्मत के नाम पर भी खर्च हो रहा धन
मेरठ।
महानगर में बंद हो चुके करीब 800 वन एचपी सबमर्सिबल पंप विद्युत और जलकल विभाग के रिकार्ड में अभी तक चल रहे हैं। इसकी आड़ में कहीं न कहीं खेल होता माना जा रहा है। वजह जब तक विद्युत विभाग के रिकार्ड में सबमर्सिबल चलते रहेंगे, तब तक जल कल विभाग रिपेयर के नाम पर फाइलें तैयार करता रहेगा। वन एचपी सबमर्सिबल पंप में गोलमाल निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महानगर में तीन हजार वन एचपी सबमर्सिबल पंप हैं। ये शहर के उन इलाकों में लगवाए गए थे जहां पर पूर्व में पानी की दिक्कत थी। बताते हैं कि शहर विधायक रफीक अंसारी के आवासीय इलाके में एक हजार से अधिक वन एचपी सबमर्सिबल लगाए गए थे। इनमें से अधिकतर के बंद होने की सूचना है। शहर के अन्य इलाकों में भी यही हालात हैं।
विज्ञापन

निगम ने कब्जे में नहीं लिए
इन सबमर्सिबल पंप को लगवाने में नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च किया था। इनमें से करीब 800 बंद हो चुके हैं। बंद पड़े सबमर्सिबल का सामान भी जब्त किया जाए तो कई लाख रुपये का स्क्रैप हो सकता है। लेकिन जलकल विभाग इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण निगम को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। कई जगह तो इन पंप पर जनता ने कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों ने तो सबमर्सिबल उखाड़कर बेच दिए हैं। कुछ मकान के अंदर लेकर उसका निजी उपयोग कर रहे हैं।
बिजली बिल के नाम पर लुट रहा खजाना
सबमर्सिबल बंद होने के बाद भी उनके विद्युत कनेक्शन अभी तक चल रहे हैं। विद्युत विभाग भी लगातार बिजली बिल भेज रहा है। निगम बिल भुगतान भी कर रहा है। ऐसे में सरकारी खजाने का दुरुपयोग हो रहा है।
नगरायुक्त के आदेशों पर भी अमल नहीं
वन एचपी सबमर्सिबल की रिपेयर के नाम पर बड़ा खेल होता रहा है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने पिछले साल रिपेयर के नाम पर होने वाले खजाने की लूट पर प्रतिबंध लगा दिया था। किसी भी हैंडपंप, सबमर्सिबल, ट्यूबवेल की रिपेयर से पहले उसकी फोटो और वीडियोग्राफी के निर्देश दिए थे। नगरायुक्त के निर्देशों को भी जलकल विभाग के अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन=====
मामले में जलकल विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर सबमर्सिबल बंद हो चुके हैं तो उनके बिजली कनेक्शन कटवाए जाएंगे। अगर किसी ने सबमर्सिबल पर कब्जा कर रखा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -अमित सिंह, अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें