फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतरा करंट, 200 मछलियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में उतरा करंट, 200 मछलियों की मौत
विज्ञापन

कृषि विवि में हुआ हादसा, तालाब के ऊपर से गुजर रही है एचटी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। कृषि विवि में मंगलवार को एक एचटी लाइन से तालाब में करंट उतर आया। इससे करीब 200 मछलियों की मौत हो गई। सूचना पर विवि प्रशासन और विद्युत के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने झाड़ियों में लगी आग को बुझाया और एचटी लाइन से छू रहे पेड़ों की छंटाई कराई।
कृषि विवि परिसर में गांधी भवन के पास मत्सय पालन विभाग का तालाब है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तालाब के ऊपर से जा रही एचटी लाइन ट्रिप होने से झाड़ियों में आग लग गई। लाइन से छू रहे हरे पेड़ों के माध्यम से करंट तालाब में उतर आया। वहां मौजूद कर्मचारी रामचंद्र ने मत्स्य प्रभारी डॉ. डीवी सिंह को सूचना दी। इस पर डॉ. डीवी सिंह, डॉ. हेम सिंह यादव और विद्युत निगम के एसडीओ मौके पर पहुंचे। डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि तालाब के ऊपर से एचटी लाइन जा रही है। तालाब में करंट उतरने से 40 से 45 किलो मछलियां मर गईं।
विज्ञापन

लापरवाही के कारण हुआ हादसा
इस लापरवाही का जितना जिम्मेदार विद्युत निगम है, उतना ही कृषि विवि प्रशासन। हाईटेंशन लाइन से छू रहे पेड़ों की किसी ने छंटाई नहीं कराई। इससे पहले भी तीन बार हादसा हो चुका है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वर्जन==================
तालाब के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का एक तार लूज हो रहा है। गर्मी में लोड बढ़ने पर यह और भी लूज हो जाती है। विद्युत अधिकारियों द्वारा लाइन की पेट्रोलिंग नहीं करने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

डॉ. नीलेश चौहान, प्रभारी विद्युत विभाग, कृषि विवि
वर्जन----------------
तालाब के ऊपर रही लाइन के चलते हादसा हुआ है। इसकी सूचना मिली है। मछलियों के मरने की संख्या की जानकारी की जाएगी। किसकी लापरवाही से हादसा हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी।
डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें