फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी दो माह से मानदेय नहीं मिलने की वजह से सोमवार को हड़ताल पर चले गए तथा धरना दिया। उधर, आंदोलनरत कर्मचारियों से मिलने विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों के डिविजन अध्यक्ष नजर अली ने बताया कि उन्हें बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला है। वे लगातार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया है। जिस कारण संविदा कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे बच्चों की फीस अदा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, त्योहार भी नजदीक आ रहा है। मजबूर होकर उनको आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा है। सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने धरना दिया। किसी अधिकारी के धरनास्थल पर नहीं पहुंचने से कर्मचारियों में रोष है। वहीं, एक्सईएन एसके निर्भय का कहना है कि कर्मचारी ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों की बाबत ठेकेदार से कोई बात नहीं करते हैं तथा अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। जबकि उनको ठेकेदार से भी बात करनी चाहिए। वह इस संबंध में कोई समाधान निकाल सकेगा। हालांकि उनके स्तर से भी ठेकेदार से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें