फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजो वाला बाग से आज हटाया जाएगा अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजो वाला बाग से आज हटाया जाएगा अवैध कब्जा
विज्ञापन

मवाना। नगर स्थित राजो वाला बाग के समीप जोहड़ पर अज्ञात व्यक्तियों ने अवैध रूप से झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया है। पालिका ने कब्जा हटाए जाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। जिस पर एसडीएम ने पुलिस एवं पालिका को कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बल के साथ मंगलवार को कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

राजो वाला बाग स्थित खसरा संख्या 4582 पर जोहड़ नगर पालिका के नक्शे में दर्ज है। अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने एसडीएम मवाना से एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जोहड़ से कब्जा हटवाने के लिए अनुमति मांगी थी। जोहड़ पर कब्जा होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने मवाना थाना पुलिस व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कब्जा हटाने के आदेश जारी किए। यही नहीं इसके अतिरिक्त पालिका की अन्य जमीन पर भी अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है। कई मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया ने बताया कि मंगलवार को पुलिस बल के साथ जोहड़ पर से अवैध रूप से कब्जा हटवाया जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पालिका के जोहड़ व जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस बल के साथ मंगलवार को कब्जा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें