फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और संविदा कर्मी समेत पांच आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार और संविदा कर्मी समेत पांच आरोपी धरे
विज्ञापन

सीओ दौराला ने प्रेस वार्ता में किया आरोपियों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बिजली ठेकेदार व कर्मचारी मिलकर विद्युत विभाग को चूना लगा रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा चोरी का तार, एक कैंटर, औजार व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की जांच में आया है कि चोरों में दो ठेकेदार व एक संविदा कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
सीओ दौराला जितेंद्र कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की। बताया कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच व कंकरखेड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित खड़ौली चौराहे से अतुल पुत्र रामचरण निवासी गांव खासपुर खरखौदा, अनिल पुत्र बुद्घू निवासी डिग्गी मेडिकल, सुल्तान उर्फ पिंटू पुत्र हफीज निवासी अब्दुल्लापुर, नौशाद पुत्र बशीर व अरशद पुत्र बालू निवासी नरहैड़ा को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 11 बंडल बिजली का मोटा तार, 15 बंडल बिजली का पतला तार, एक कटर व एक कैंटर यूपी 15इटी 2033 बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 10 मई को खरखौदा गांव से उक्त बिजली का सामान चोरी करना बताया है। जिसका मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह और सुनील विभाग के ठेकेदार हैं। जो विभाग के कार्य कराते हैं। जिन्हें सब पता रहता है कि कहां और कब विभाग का काम होना है। चोरी किए हुए सामान को कबाड़ी अरशद व आसिफ को अच्छे दामों में बेच देते हैं। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि सुनील तोमर बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। सुनील और आसिफ अभी फरार हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें