चोरी की स्कूटी बेचने जाते दो दबोचे
मवाना। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने स्कूटी दिल्ली से चोरी की है तथा बिजनौर में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है कि कहीं, दोनों युवकों के तार किसी गैंग से तो नहीं जुडे़ हैं जो इस प्रकार वाहन चोरी कर बेचते हो।
पुलिस रविवार सुबह बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक आए। जिनको पुलिस ने रोक लिया। दोनों से कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपने नाम जिया उलहक पुत्र उस्मान निवासी नगीना बिजनौर तथा सुमाइल उर्फ बिलाल पुत्र नदीम निवासी विजय पार्क दिल्ली बताया। दोनों युवकों ने बताया कि यह स्कूटी उन्होंने दिल्ली के विजय पार्क से चोरी की। जिसे बेचने के लिए बिजनौर जा रहे थे। एसएसआई ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है तथा यह जानकारी की जा ही है कि कहीं दोनों किसी बडे़ वाहन चोर गिरोह से तो नहीं जुडे़ हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही सब कुछ साफ हो सकेगा।