फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मियों की कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारी दो माह से मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर सोमवार को कार्य बहिष्कार कर सकते हैं। रविवार को संविदाकर्मियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग की है। वहीं, सोमवार को मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों के डिविजन अध्यक्ष नजर अली ने बताया कि उनका मार्च व अप्रैल का मानदेय अब तक नहीं मिल सका है। ईद का त्योहार नजदीक है और ऐसे में त्योहार मनाने की समस्या उनके सामने गहरा रही है। पूर्व में भी अधिशासी अभियंता ने उन्हें 25 मई तक मानदेय दिलाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 25 मई बीतने के बाद भी उन्हें अब तक मानदेय प्राप्त नहीं हो सका है। रविवार को उन्होंने अधिशासी अभियंता एसके निर्भय को ज्ञापन सौंपते हुए सोमवार 11 बजे तक मानदेय दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 बजे तक मानदेय नहीं मिला तो वह कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। अधिशासी अभियंता एसके निर्भय का कहना है कि कर्मियों के मानदेय को लेकर अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही मानदेय दिलाया जाएगा। इस दौरान रामभूल सैनी, अनुज, भूपेंद्र, विनोद, राहुल, बलराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें