फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बहुल इलाकों में भाजपा को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित बहुल इलाकों में भाजपा को झटका
विज्ञापन

शहर विधानसभा
- शहर में राजेंद्र अग्रवाल और याकूब कुरैशी में रहा सीधा मुकाबला
- गठबंधन के असर से याकूब की तरफ डायवर्ट हुए दलित वोट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कभी शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को थोक के भाव वोट मिलते थे। हर चुनाव में समीकरणों के हिसाब से टक्कर आमने-सामने की ही होती थी। इस लोकसभा चुनाव की बात करें तो गठबंधन ने समीकरण ही बदल दिए। राजेंद्र अग्रवाल और याकूब कुरैशी के बीच टक्कर आमने-सामने की ही रही और बेहद रोचक मुकाबला हुआ। लेकिन शहर के कई इलाके खासकर दलित बहुल इलाकों में याकूब कुरैशी को थोक के भाव वोटें मिलीं।
शहर विधानसभा में 305513 वोटें हैं। जिनमें से 64.11 फीसदी मतदान हुआ। कुल मिलाकर 195855 लोगों ने मतदान किया। इनमें भाजपा और बहुजन समाज पार्टी को मिले वोट की बात करें तो दलित बहुल कई इलाकों में हाजी याकूब कुरैशी को खूब वोट मिलीं। धर्मशाला वैश्य अग्रवाल जाटान स्ट्रीट के बूथ हों या फिर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नानक चंद ट्रस्ट ऑफिस जाटव गेट के बूथ। इन सभी पर राजेंद्र अग्रवाल की तुलना में याकूब कुरैशी को कई गुना वोट मिले। आंबेडकर धर्मशाला भगवतपुरा के बूथ हों या फिर लक्ष्मणपुरी, गणेशपुरी और पद्मपुरा का बूथ। यहां भी भाजपा को कम वोट मिले। यहां तक कि औरंगशाहपुर डिग्गी में बूथों पर भी याकूब कुरैशी को खूब वोट मिले। सांसद राजेंद्र अग्रवाल को यहां पर काफी कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में अधिकतर मतदान केंद्रों पर एकतरफा वोट पड़े। कोतवाली, अहमदनगर, इस्लामाबाद, फतेउल्लापुर, उमरनगर, गोलाकुआं, आशियाना कालोनी, बनी सराय महमूद उल हक रोड और सराय बहलीम जैसे इलाकों में जहां एकतरफ हाजी याकूब कुरैशी को वोट मिले। वहीं, नेहरूनगर, फूलबाग, कैलाशपुरी, रामबाग समेत शहर के दूसरे इलाकों में राजेंद्र अग्रवाल को एकतरफा वोट मिले। ब्रह्मपुरी इलाकों की बात करें तो यहां पर भाजपा को अच्छा वोट मिला। दयानंद शिशु सदन, कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज, मास्टर कालोनी, चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, विवेकानंद एकेडमी इंदिरा नगर, भारतीन जूनियर हाईस्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर, जेएमजेपी स्कूल और धर्मशाला हरनारायण दास शारदा रोड पर बनाए गए सभी बूथों पर भाजपा को खूब वोट मिले। यहां पर याकूब कुरैशी को गिनती के ही वोट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें