तीन सप्ताह पूर्व लापता युवती हुई बरामद
मवाना। तीन सप्ताह पूर्व बाजार के लिए कहकर निकली समुदाय विशेष की युवती लापता हो गई थी। युवती इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुई तथा परिजनों के पास जाने की बात कही। जिससे युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराएं जाएंगे।
बता दें कि समुदाय विशेष की युवती तीन सप्ताह पूर्व घर से सामान खरीदने के लिए कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने दूसरे समुदाय को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लापता युवती हाईकोर्ट में पेश हुई तथा परिजनों के पास जाने की बात कही। जिस पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी युवती ने कुछ नहीं बताया है। युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान कराएं जाएंगे।