अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर रिश्तेदारों में मारपीट
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में घर आए रिश्तेदारों द्वारा अमर्यादित भाषा इस्तेमाल किए जाने को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए हैं। पीड़ित द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला जोगियान निवासी चांद पुत्र मूदी की चचेरी बहन रेशमा के रिश्तेदार आए हुए थे। रिश्तेदारों द्वारा गालीगलौज एवं अमर्यादित भाषा इस्तेमाल किया गया। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान चांद व उसकी चचेरी बहन रेशमा तथा मोनू घायल हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मवाना भेज दिया। इस संबंध में चांद द्वारा तीन हमलावरों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस घटना में किसी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।