विवाहिता को जहर दिया, रिपोर्ट दर्ज
बहसूमा। कस्बे में विवाहिता द्वारा जहर खाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता की माता ने पति समेत पांच के खिलाफ अपहरण कर, जहर देने, गालीगलौज व मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा निवासी मुन्नी देवी पत्नी कवर सैन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात उसकी पुत्री वर्षा (24) को सुसराल वालों ने जहर खिला दिया। वे इलाज के नाम पर कभी बहसूमा तो कभी मवाना तथा मेरठ में भर्ती करने की बात कहते रहे। उन्होंने बुधवार को पूरे दिन उसकी पुत्री से नहीं मिलवाया। देर रात में उसने पति शिवम पुत्र कलवा, देवर नितिन, सास माया व ससुर कलवा निवासी बहसूमा तथा जीजा रोहित के खिलाफ पुत्री वर्षा को जहर देकर अपहरण कर ले जाने, गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी गवेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। विवाहिता के सुसराल वाले बुधवार को इलाज के नाम पर भर्ती की बात कहते रहे तथा बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिये। इसके बाद घर का ताला लगा फरार हो गये।