फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पेट्रोल से तीन दर्जन वाहनों के इंजन सीज, पंप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी पेट्रोल से तीन दर्जन वाहनों के इंजन सीज, पंप सील किया
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में बुधवार को एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के कुछ देर बाद ही करीब तीन दर्जन वाहनों के इंजन सीज हो गए। जिसको लेकर वाहन चालकों ने मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर आपूर्ति अधिकारी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी पहुंचे और पेट्रोल के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए और तेल ब्रिकी पर रोक लगा दी। शिकायत पर तहसीलदार मेरठ ने पेट्रोल पंप पर सील कर दिया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर धौलड़ी में एचपी का रायल के नाम से पेट्रोल पंप है। बुधवार सुबह पेट्रोल पंप से चालक वाहनों में पेट्रोल भरवाकर चल दिए। पंप से कुछ दूरी पर ही वाहन बंद हो गए। जिसमें दुपहिया व चौपहिया वाहन थे। वाहन स्वामियों ने मिस्त्रियों को दिखाया तो पता लगा की इंजन सीज हो गए हैं। टंकी में पानी मिला है। बड़ी संख्या में पीड़ित वाहन चालक पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पंपकर्मी और हंगामा कर रहे लोगों की नोकझोक हुई। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पंप के मैनेजर मसीस और वाहनों चालकों को लेकर थाने ले आई। जानी पुलिस की सूचना पर जिला आपूर्ति कार्यालय से एआरओ नरेंद्र सिंह और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से सेल्स मैनेजर रामनाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल के नमूने लेकर पंप पर तेल ब्रिकी पर रोक लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ता जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद, ग्राम प्रधान पति फैजल, सलमान, अनुज, आस मोहम्मद, विपिन गर्ग, आशीष कुमार व वीर कुमार ने लिखित शिकायत दोनों अधिकारियों से की। अधिकारियों ने बताया कि पंप कर्मियों पर पेट्रोल में मिलावट करने के आरोप उपभोक्ताओं ने लगाए है। शिकायत पर पेट्रोल के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट आने तक पंप पर पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं उपभोक्ताओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए देर शाम तहसीलदार मेरठ ने पेट्रोल पंप सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें