फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से बढ़ा तापमान, निकली ‘जान’

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप से बढ़ा तापमान, निकली ‘जान’
विज्ञापन

- दिन में लू के थपेड़ों और गर्मी ने किया हलकान
- वेस्ट यूपी में आज आंधी बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। चिलचिलाती धूप और बादलों के बीच दिन का पारा चढ़ता हुआ 42 डिग्री के पास पहुंच गया। इसके साथ ही लू ने भी दिनभर परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 घंटे में वेस्ट यूपी में आंधी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में गर्मी का पारा फिर से चढ़ गया है। चिलचलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक कभी बादल तो कभी धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 50 व न्यूनतम 23 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.3 डिग्री व रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। बृहस्पतिवार को बारिश के साथ आंधी आने के आसार है। 24 मई तक मौसम ऐसे ही रहेगा, हल्के बादल भी छा सकते है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें