फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ की
विज्ञापन

किठौर। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह किशोरी छूटकर अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया। इस पर आरोपी ने पीड़ित परिजनों से गालीगलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इस बाबत पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। किसी तरह छूटकर किशोरी रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उनको भी जान से मारने की धमकी तथा गालीगलौज की। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक सेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें