फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ उनके पड़ोसी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पड़ोसी ने आरोप लगाया कि अनाधिकृत निर्माण का विरोध जताने पर पूर्व प्राचार्य ने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी। साकेत स्थित आस्था अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र चावला ने पिछले दिनों मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एनपी सिंह द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत प्रशासन से की थी। प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए उक्त निर्माण कार्य पर एमडीए की मदद से रोक लगा दी। आरोप है कि रविवार को वह पत्नी का उपचार कराने दिल्ली ले गए थे। उनकी गैर हाजिरी का लाभ उठाते हुए एनपी सिंह ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया। देररात जब वह लौटे तो काफी निर्माण कार्य हो चुका था। जितेंद्र चावला का कहना है कि एनपी सिंह कई बार असामाजिक तत्वों को बुलाकर उन्हें धमकी दिला चुके हैं। प्रशासन की रोक के बाद भी वह अवैध निर्माण करा रहे हैं, ऐसे में वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। जितेंद्र चावला का कहना है कि एनपी सिंह की दबंगई के बाद उनका परिवार दहशत में है। परिवार को जानमाल का खतरा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें