फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, गई आंखों की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, गई आंखों की रोशनी
विज्ञापन

मेरठ। शहर के एक चिकित्सक पर मरीज के पिता ने गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। इसके चलते कमर दर्द से पीड़ित मरीज की आंखों की रौशनी चली गई। क्लीनिक पर शिकायत करने पहुंचे परिजनों से डॉक्टर ने अभद्रता की। साथ ही मरीज का प्रिस्क्रिप्शन (दवा का पर्चा) भी फाड़ दिया। पीड़ित ने नौचंदी थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी राकेश कुमार बत्रा ने बताया कि उनका बेटा रजत कमर दर्द से पीड़ित था। कुछ दिन पूर्व उन्होंने बेटे को गढ़ रोड पर क्लीनिक चलाने वाले मस्तिष्क एवं नाड़ी रोग विशेषज्ञ को दिखाया। चिकित्सक ने कई टेस्ट कराने के बाद 10 दिन की दवा दी। युवक के पिता ने बताया कि 18 मई की रात बेटा दवा खाकर सोया था। सुबह उठा तो उसको दिखना बंद हो गया। आनन-फानन में वह बेटे को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने गलती मानने के बजाए, उनसे अभद्रता की। जब उन्होंने मेडिकल काउंसिल में शिकायत करने की बात कही तो चिकित्सक ने हाथ से दवा का पर्चा छीनकर फाड़ दिया। काफी देर हंगामे के बाद वह लौट गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि
पीड़ित परिवार मंगलवार सुबह नौचंदी थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के कक्ष में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसके बाद नौचंदी पुलिस पीड़ित परिवार के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पहुंची। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली।
समझौते का बनाया दबाव
पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपी चिकित्सक समझौते का दबाव बना रहा है। उसने शिकायत वापस न लेने पर युवक का इलाज नहीं करने की धमकी दी है। कई बड़े डॉक्टरों से पीड़ित परिवार और थाना पुलिस को भी फोन करा। कई सत्ताधारी पक्ष के नेता भी आरोपी चिकित्सक का पक्ष ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन फाड़ता साफ दिख रहा है। सीएमओ को पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें