फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी के नीचे दबकर किशोर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बा हर्रा में खेलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मंगलवार देर शाम खलते समय किशोर बुग्गी के नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को बुग्गी के नीचे से निकाला। परिजन किशोर को लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शौकीन का बेटा अब्दुल वहाब (12) मंगलवार देर शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह पास में खड़ी बुग्गी के नीचे छिप गया। तभी कुछ बच्चे और बकरियां बुग्गी पर चढ़ गई, इससे बुग्गी पीछे की तरफ पलट गई। इससे किशोर दब गया। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीणों जमा हो गए। उन्होंने किशोर को बुग्गी के नीचे से निकाला और अस्पताल लेकर चल दिए। परिजनों ने बताया कि रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें