फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जीत रही भाजपा तो कहीं गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं जीत रही भाजपा तो कहीं गठबंधन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी की सीटों पर एग्जिट पोल में आमने सामने की टक्कर
भाजपा ज्यादा सीटों पर बताई जा रही है भारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चुनाव बाद अब जारी हो रहे एग्जिट पोल के आंकड़े वेस्ट यूपी की कई अहम सीटों पर जहां नजदीकी मुकाबला बता रहे हैं तो वहीं सीटों पर जीत के आकंडे़ साफ साफ फ्लैश किए जा रहे हैं। भाजपा को ज्यादा सीटों पर सिरमौर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पोल बता रहा है कि सहारनपुर में भाजपा जीत रही है। कैराना में भाजपा को ही विजेता बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान और गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह में कांटे की टक्कर बताई गई है। कई पोल भाजपा को यहां सिरमौर बता रहे हैं तो कई गठबंधन को। बिजनौर में बसपा, मुरादाबाद में बसपा, रामपुर में सपा, संभल में सपा को विजेता बताया जा रहा है। अमरोहा में भाजपा और बसपा के बीच नजदीकी मुकाबला बताया है। मेरठ की सीट पर पोल भाजपा के पक्ष में जा रहा है। बागपत में रालोद तथा भाजपा के बीच बेहद कड़ा एवं नजदीकी मुकाबला है। कई सर्वे यहां रालोद को विजेता मान रहे हैं। गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर सीकरी में भाजपा को विजेता माना जा रहा है। परिणाम क्या होगा यह तो 23 मई को ही सही पता चलेगा। फिलहाल एग्जिट पोलों के आधार पर चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें