फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पहुंचकर गन्ना सर्वे की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में पहुंचकर गन्ना सर्वे की जानकारी ली
विज्ञापन

मवाना। मवाना शुगर मिल बंद होने के बाद गन्ना समिति एवं मिल प्रशासन की टीम ने किसानों की गन्ना फसलों का सर्वे प्रारंभ करने के बाद सोमवार को गन्ना समिति सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर टीम की जांच की और सर्वे की जानकारी ली।
विज्ञापन

मवाना गन्ना समिति विशेष सचिव प्रदीप कौशिक ने सोमवार को गन्ने की फसल का सर्वे कर रही टीम की मौके पर पहुंचकर जांच की। वे फसलों के सर्वे का ब्योरा लेने के बाद किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान सचिव प्रदीप कौशिक ने बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली, झुनझुनी, माखननगर, समसपुर आदि क्षेत्रों में टीम की जांच करने के लिए निकले और सर्वे की जानकारी ली। टीम के मौके पर मुस्तैद मिलने के बाद संतोष जताया। वहीं, किसानों के बीच पहुंचकर विभिन्न जानकारियां दी। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मवाना गन्ना समिति परिसर में संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीरेंद्र बहादुर सिंह ने समिति सचिव एवं मिल अधिकारियों के साथ गन्ना सर्वे को लेकर बैठक की थी। सभी को क्षेत्र में निकलकर किसानों की गन्ना फसल का सर्वे करने के आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में सोमवार को मवाना गन्ना सोसायटी विशेष सचिव प्रदीप कौशिक ने विभिन्न क्षेत्रों में निकलकर टीम द्वारा हो रहे गन्ने के सर्वे वाली टीम की जांच की। उन्होंने बताया कि गन्ने का सर्वे जून तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें