फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण शिविर में करियर काउंसलिंग में सफलता के टिप्स दिये

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने किशोरों को करियर के बारे में जानकारी दी। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद चेतना गीत के माध्यम से प्रशिक्षकों ने सत्र की शुरूआत की। इस दौरान प्रशिक्षक लुकमान चौहान ने कहा कि करियर काउंसलिंग से आपका बहुत-सा पैसा और समय भी बच जाता है। यदि आप अपनी क्षमता के विपरीत जाएंगे या बेमन से कोई करियर चुनेंगे तो हो सकता है, किसी ऐसे करियर को पाने में पैसा लगा दें, जिसमें आपका मन था ही नहीं। इस मौके पर अनामिका गोस्वामी ने कहा कि अगर आप खुद करियर नहीं चुन पा रहे हैं, तो किसी करियर काउंसलर की मदद लेना आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस मौके पर रविंद्र कुमार ने व्यक्त्तिव विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें