सकौती फाटक पर गन्ने की बुग्गी फंसने पर रुकवाई थी ट्रेन
दौराला।
सकौती रेलवे ट्रैक पर गन्ने से भरी बुग्गी फंसने के बाद बड़ा हादसा बचाने वाले होमगार्ड को बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
तीन दिन पहले सकौती रेलवे फाटक पर गन्ने से भरी एक बुग्गी रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। ट्रैक पर बुग्गी फंसी देख सकौती चौकी पर तैनात होमगार्ड सत्यवीर भराला लाल झंडी लेकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ा। उसने आउटर के पास ही ट्रेन को रुकवा लिया। इसके बाद ट्रेन को दूसरी पटरी से गुजारा गया। इसी मामले में बृहस्पतिवार को सकौती पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री मनिन्दर विहान भराला, मुकेश प्रधान, शक्ति, मनिंदर, ब्रजपाल, पंकज, इंद्रपाल, दीपक, आशीष जैन, सचिन, राकेश, रोहताश, शाहिद आदि ने होमगार्ड सत्यवीर का सम्मान किया।
कई लोगों की बचा चुके हैं जान
2003 में सेना के एक कर्नल का वलीदपुर गांव से अपहरण कर गोली मार दी गई थी। सत्यवीर ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया था। इसके अलावा भराला गांव निवासी एक बच्ची को तालाब में डूबने से बचाया था।