मवाना। तहसील रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बुधवार को एसडीएम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने इस दौरान छात्राओं से उनकी कक्षा से संबंधित सवाल पूछे। हालांकि कुछ छात्राएं जवाब नहीं दे सकीं। इसके अतिरिक्त आवासीय विद्यालय में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव बुधवार को तहसील रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। वार्डन अमरीता के साथ उन्होंने छात्राओं के आवास, शौचालय, खानपान का रखरखाव, पेयजल व्यवस्था आदि की जांच की। इसके बाद वह छात्राओं की क्लास रूम में पहुंचे और उनसे उनकी कक्षा संबंधित सवाल पूछे। कई छात्राएं सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। निरीक्षण के दौरान सात छात्राएं अनुपस्थित मिलीं। वार्डन ने बताया कि सातों छात्राएं छुट्टी लेकर अपने घर गई हुई हैं। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया। उन्होंने बताया कि वार्डन ने परिसर में इंटरलाकिंग न होने से बारिश के दौरान कीचड़ हो जाने की समस्या रखी। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
मुख्य बातें
छात्राएं नहीं दे पाए सवालाें के जवाब
विद्यालय में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली