फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में चेयरमैन के साथ व्यापारियों की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुकानदारों की सहमति के बिना नहीं होगी किराये में बढ़ोतरी
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक आयोजित कर नगर पंचायत की दुकानों पर अनुबंध तथा किराया नहीं बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद ने नगर पंचायत कार्यालय पर कस्बे के व्यापारियों तथा दुकानदारों की बैठक आयोजित कर पूर्व में दुकानदारों को दिए गए नोटिस पर अनभिज्ञता जताई। नगर पंचायत द्वारा दिए नोटिस से व्यापारियों में रोष व्याप्त था। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा नोटिस कि उन्हें जानकारी नहीं है। दुकानदारों की सहमति के बिना अनुबंध या किराये के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा तथा कस्बे के व्यापारी तथा दुकानदारों को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा नोटिस प्रकरण में व्यापारियों के हितों को सामने रखकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी तथा दुकानदारों ने अपने बकाया किराया जमा कराने के संबंध में शिकायत रखी। जिस पर चेयरमैन अब्दुस समद ने तत्काल निस्तारण कराया। बैठक में सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सैयद रिहानुद्दीन, लाला राजेंद्र रस्तोगी, मानसिंह चंद्रा, दीपक, रामू पालीवाल, शशांक रस्तोगी तथा नगर पंचायत के सभासद गण उपस्थित थे।
विज्ञापन


अपंजीकृत पशु चिकित्सक के खिलाफ दी तहरीर
फलावदा। गांव नंगला हरेरु में एक व्यक्ति को बीमार गाय का झोला छाप चिकित्सक से उपचार कराना भारी पड़ गया। चिकित्सक के उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई। घटना के संबंध में चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव नंगला हरेरु निवासी फसीउद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने थाने तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने घर पर गाय पाल रखी थी। उसकी गाय को बुखार हो रहा था उपचार कराने के लिए पास के ही एक गांव से झोलाछाप चिकित्सक को बुलाकर दिखाया। चिकित्सक ने उसकी गाय को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे गाय की मौत हो गई। गाय की हालत बिगड़ते देख झोलाछाप चिकित्सक मौके से खिसक गया। पीड़ित ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें