दौराला। गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय समारोह मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल में भाग लेने आए नेपाल, भूटान, रूस, नार्वे, इथोपिया के साहित्यकारों एवं बांग्लादेश से आए फिल्म मेकर फारुख ने सकौती निवासी मुदित बंसल को यंग साइनिंग डायलॉग्स राइटर अवार्ड से सम्मानित किया। यहां पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्योर शॉट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म विजय शिखर की ओर के पोस्टर को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, डॉ. कुंवर बेचैन और मुदित बंसल द्वारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन एसएस डोगरा ने किया। फिल्म के सभी डायलॉग सकौती निवासी युवा लेखक मुदित बंसल ने लिखे हैं।