बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात में सोमवार को थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने गांव के सभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई। बैठक में एसओ ने कहा कि गांव में भाईचारा कायम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव की हर छोटी से छोटी घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गांव में कोई गोकशी की सूचना मिलती है, तो रासुका में कार्रवाई की जाएगी। गांव में गोकशी के लिए ग्राम प्रधान, चौकीदार व ग्राम पंचायत सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद को आपस में मिल बैठकर निपटाए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अमरपाल सिंह, ग्राम प्रधान पति कलीम अहमद, इंसाद अली, दिलदार, सतबीर भाटी, रिजवान, डा ऋषिपाल सिंह, गुुलफाम व मंगते आदि रहे।
60 कुंतल गन्ना चोरी
बहसूमा। ग्राम मीरपुर खुर्द निवासी किसान जयबिंदर पुत्र जसवंत के बटावली नहर के पास स्थित खेत से रविवार रात चोर करीब 60 कुंतल कटा हुआ गन्ना चोरी कर ले गए। जयबिंदर ने यह गन्ना काटकर मिल पर डालने के लिए खेत में छोड़ दिया था। सोमवार को जब खेत पर जाकर देखा तो गन्ना गायब था। इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
शाकिर फरीदी विधानसभा सचिव बने
बहसूमा। सपा के पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के निर्देश पर सपा विधान सभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने बहसूमा निवासी शाकिर फरीदी को सचिव मनोनीति किया है। वकीला बेगम, खलील सलमानी, काले खा, इरफान पठान, शकील सलमानी व रियाजुदीन आदि ने बधाई दी है।
विजेता विद्यार्थियों का किया सम्मान
परीक्षितगढ़। बाला जी कॉलेज के बच्चों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गिरी ने सभी को कालेज में सम्मानित किया। हापुड़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोमल मावी कैलीरामपुर ने गोला फैंक में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय रहे और आरशी मिर्जा परीक्षितगढ़ ने तश्तरी फैंक में प्रथम व लंबी कूद में द्वितीय प्राप्त किया। जबकि निशा वर्मा ने ऊंची कूद में प्रथम और आरती ने 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के कोच संजीव कुमार व अध्यापिका निशा नागर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान जय किसान इंटर कालिज के प्रधानाचार्य इंद्रेश अधाना द्वारा विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।