फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना रोड़ पर कार चालक ने साईकिल सवार को टक्कर मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साइकिल सवार को मोदीपुरम अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

अलीपुर आईटीआई के पास हुआ हादसा, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सरधना मार्ग स्थित अलीपुर आईटीआई के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के बड़कली गांव निवासी रविन्द्र पुत्र भोपाल अलीपुर स्थित आईटीआई में कर्मचारी है। बताया कि वह शनिवार सुबह साइकिल पर सवार होकर आईटीआई में आ रहा था। वह सरधना मार्ग पर आईटीआई के समीप पहुंचा तो सरधना की ओर से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल रविंद्र को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। हादसे की जानकारी पाकर रविंद्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। इस मामले में घटनास्थल सरधना थाने का होने के कारण परिजनों ने वहां तहरीर दी है। वहीं, अस्पताल में रविंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें