फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिर्स्धा का टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ वार्ड पर सभासद होंगे पुरस्कृत
- स्वच्छता मिशन को सफल बनाने को चलाया वार्ड स्वच्छता अभियान
सरूरपुर। स्वच्छता मिशन को गति देने के लिए प्रदेश शासन की ओर से संचालित किए गए वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा अभियान के तहत प्रदेश में स्थान बनाने के लिए नगर पंचायत करनावल ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कस्बों में स्वच्छता को लेकर चल रही कवायद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लगाए गए स्वच्छ भारत मिशन की निरीक्षण टीम ने कई वार्डों का निरीक्षण किया। नागरिकों को जहां सड़कों व गलियों में गंदगी नहीं करने के प्रति सचेत किया गया तो कर्मचारियों को विविध निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान शासन का प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश शासन की ओर से ग्रामीण से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक में किसी को शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़े अनुदान देकर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। विशेषकर नगरीय क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा की शुरूआत की है। इसके तहत जो नगर व उसके वार्ड सबसे स्वच्छ पाए जाएंगे उनके वार्ड सभासद को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर पंचायत करनावल में शनिवार को निरीक्षण अधिकारी अवधेश कुमार ने वार्ड संख्या छह को प्रतिस्पर्धा में चयनित कराने के लिए चिह्नित किया है। वार्डों का निरीक्षण कर जहां कहीं भी गंदगी दिखाई पड़ी उसकी साफ-सफाई के लिए जहां कर्मचारियों को निर्देशित किया तो वहीं, नागरिकों को भी सचेत करते हुए कहा गया कि अपने आस-पास गंदगी न करें। कूड़ा उठने के बाद घरों से निकलने वाली गंदगी को सड़क व गलियों में न फेंके। वार्ड को स्वच्छ रखें। जिससे पुरस्कार प्राप्त कर नगर का मान सम्मान बढ़ाया जा सके। ईओ ने बताया कि प्रदेश में पुरस्कार हासिल करने का लक्ष्य लेकर तैयारी की जा रही है। सभासद वाजिद अली, मनोज, बेदू, प्रिंटिश, हरिभगवान, पवन, लोकेश, संजीव, लिपिक राजेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें