सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत रोड मार्ग पर हर्रा मोड़ के समीप मैली से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया।
मेरठ-बड़ौत रोड पर हर्रा मोड़ के समीप बड़ौत की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली मैली भरकर मेरठ की ओर जा रहा था। वहीं, अचानक ट्रॉली से काफी मात्रा में मैली रोड पर बिखरने लगी। इससे पीछे चल रही स्विफ्ट कार के शीशे पर मैली गिर गई। जिससे कार चालक को सामने दिखाई देना बंद हो गया। इसके चलते कार-ट्रॉले से पीछे से टकराकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार रोड पर दूर तक मैली फैल गई। इससे कार सवार मेरठ निवासी कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।