दौराला। कस्बा स्याना में उपद्रवियों के हमले में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध राठौर को दौराला के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा दंगा सुनियोचित था। उन्होंने प्रदेश सरकार से इंस्पेक्ट सुबोध राठौर के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा असामाजिक तत्वों को फांसी दिए जाने की मांग की है। संरक्षक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि दौराला व्यापार संघ शहीद इंस्पेक्टर सुबोध राठौर के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। व्यापार संघ दौराला के समस्त व्यापारियों ने इंस्पेक्टर सुबोध राठौर की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर मनिंदर भराला, मंगूमल शर्मा, हेम बंसल, बालेंद्र चौहान, लोकेश चौहान, राकेश गुप्ता, बाबूराम, अमित चौधरी, अंकित कश्यप, राजीव कश्यप, सचिन उपाध्याय, सोनू समोली, सुधीर शर्मा, रविंद्र कुमार, अनुज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सलीम मलिक, साजिद अली आदि मौजूद रहे।